कोलारस-वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी लॉक डाउन का पालन करते हुये रिझारी स्थित मां हिगंलाज मंदिर पर रहकर मोदी किचिन का संचालन लॉक डाउन एवं सोसल डिस्टेंश का पालन करते हुये चला रहे है। रामस्वरूप रिझारी प्रतिदिन आवश्यकता के हिसाब से भोजन के पैकेट बनवाकर कोटा-झांसी फोरलाइन हाईवे पर पहुंच कर हाईवे से गुजरने वाले बाहनों में सबार ड्राईवर-क्लिनर एवं बाहनों में सबार लोगो को प्रति दिन खरई वैरियर के पास तेंदुआ पुलिस के चैक पॉईट पर पहुंच कर मोदी किचिन में तैयार किये गये। भोजन के पैकेट कई दिनों से भूके प्यासे बाहन चालकों को बांटते है। इस क्रम में शनिवार को मोदी किचिन के माध्यम से भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी द्वारा बांटे जाने वाले भोजन के पैकेटों के अलावा रामस्वरूप रिझारी ग्रामीण लोगो को मास्क तथा पात्रों को हर संभव मदद कर रहे है। शनिवार को मोदी किचिन के माध्यम से बटने वाले भोजन के पैकेटों को खरई वैरियर से गुजरने वाले बाहनों को मदद करने के लिये रामस्वरूप रिझारी के अलावा प्रधान संपादक हरीश भार्गव, भाजना नेता राजेन्द्र धाकड़, पत्रकार लक्ष्मण रावत सहित अन्य लोगो एवं पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हाईवे से गुजरने वाले बाहनों में सबार लोगो को भोजन के पैकेट दिये गये।
Tags
कोलारस
