कोलारस- वर्तमान में 14 अप्रैल की शाम तक लॉक डाउन है। जिसके 30 अप्रैल तक बढने के संकेत मिल रहे है। इसी बीच कोलारस परगने में शनिवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन रहा जोकि रविवार को भी सम्पूर्ण लॉक डाउन जारी रहेगा। जो संकेत वायरस के फैलने से मिल रहे है। उसके अनुसार कोरोना वायरस की चैन को तोडने के लिये केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार 30 अप्रैल तक लॉक डाउन बड़ा सकती है। यदि संक्रमण फैलने की चैन नहीं टूटी तो लॉक डाउन की समय सीमा धीरे-धीरे आगे बडती रहेगी। देश भर में 14 अप्रैल की मध्य रात्रि तक लॉक डाउन के बीच अपने घरों में कैद है। इस बीच सुबह के समय सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच लोगो को घर के बाहर निकलकर आवश्यक सामग्री खरीदने की छूट मिली हुई है। तथा दिन के समय जिन लोगो को पास जारी किये गये है। वह लोग घर से बाहर निकलते है। जिसको लेकर गुरूवार को कोलारस एसडीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत शनिवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन रहा एवं रविवार को कोलारस परगने के लोग पूर्ण लॉक डाउन में रहेगे। जिसके लिये कोलारस एसडीएम द्वारा परगने के सभी थानों को आदेश का पालन करने का पत्र जारी कर दिया है। यानि की शनिवार की तरह ही रविवार को मेडीकल, गैस एजेंसी, दूथ जैसी आवश्यक दुकानों को छोडक़र शेष सभी दुकानें सुबह से लेकर देर रात्रि तक बंद रहेगी। साथ ही जिन लोगो को पास जारी किये गये है। वह भी घर के बाहर शनिवार की तरह रविवार को अपने घर पर ही रहेगे । कुल मिला कर किराना, सब्जी, फल, दवाईयों के नाम पर सुबह के समय मिलने वाली छूट का लाभ दो दिन तक नहीं मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेश का उलघन करता पाया जाता है। तो ऐसे व्यक्ति के विरूद्घ पुलिस द्वारा धारा 188, 151 सहित अन्य धाराओं में पुलिस द्वारा हवालात में बंद किया जायेगा।
Tags
कोलारस
