रविवार को घरों में पूजा पाठ करके मनाई जायेगी भगवान परशुराम जयंती


कोलारस-रविवार को अक्षय तृतीय के दिन श्री हरि विष्णु भगवान के क्रोधी अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्म महोत्सव रविवार को मनाया जायेगा। सम्पूर्ण लॉक डाउन के चलते ब्राह्राण एवं सनातन वैष्णव धर्म के लोग भगवान परशुराम जयंती को इस बार घरों में पूजा पाठ करके भगवान परशुराम जयंती का पर्व मनायेगें। भगवान परशुराम जयंती को ब्राह्राण समाज के लोग बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ प्रत्येक वर्ष मनाते थे। किन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन का पालन कराने के लिये। जिले में लागू धारा 144 का पालन करने के लिये इस बार भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीय का पर्व लॉक अपने घरों में ही रविवार को सुबह के समय पूजा पाठ, आरती वंदना कर मनायेगें। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म