पुणे से लोटा कोलारस क्षेत्र का युवक होम कोरेन्टाईन से भागा



कोलारस - कोलारस अनुविभागी क्षेत्र के ग्राम राई में अभी हाल ही में मुम्बई से आया एक युवक मनीष चंदेल स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम कोरेन्टाईन करने के बाबजूद शुक्रवार को अपने ही घर से फरार हो गया। इस मामले की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम को उक्त युवक नहीं मिला। जानकारी के अनुसार मनीष चंदेल निवासी राई बीते रोज मुम्बई के पुणे से बाईक से आ गया था। इस मामले की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इस युवक के घर पहुंचकर उक्त युवक को कोरेन्टाईन किया। बताया जा रहा है कि होम कोरेन्टाईन के बाद उक्त युवक को देखने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त युवक के घर पहुंची। परंतु वह घर पर नहीं मिला। जिसपर से अब स्वास्थ्य विभाग उक्त युवक की जानकारी में जुट गई है। कोलारस बीएमओ डॉ अल्का त्रिवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि राई निवासी मनीष गुरूवार को आया था। जिसे हमारी टीम ने होम कोरेन्टाईन किया था। युवक में कोरोना संबंधित कोई भी सिम्टम्स नहीं थे। परंतु हमने ऐतिहात के तौर पर इसे होम कोरेन्टाईन किया था। शुक्रवार जब हमारी टीम इन्हें देखने घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। हमरे द्वारा कोलारस एसडीओपी को उक्त मामले से अबगत करा दिया है। उसके बाद उक्त युवक पर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म