लॉक डाउन के नये नियमों के अनुसार शुक्रवार से कोलारस में प्रशासन करायेगा पालन


लॉक डाउन के नये नियमों के अनुसार शुक्रवार से कोलारस में प्रशासन करायेगा पालन

कोलारस- कोलारस पुलिस थाना प्रांगण में गुरूवार की शाम लॉक डाउन का शख्ती से पालन करने को लेकर कोलारस एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी की मौजूदगी में कोलारस नगर के प्रमुख लोगो के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगो से राय ली गई। लोगो की राय के बाद सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकाने खोलने का निर्णय सभी की राय के बाद लिया गया। तथा किसानों के दोपहर में आने के कारण स्पेयर पाटर््स से लेकर किसान सेवा केन्द्र की दुकाने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक खुले जाने का निर्णय सभी की सहमति के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लिया गया। इसके साथ ही 25 अप्र्रैल से प्रारम्भ होने वाले रमजान के पवित्र माह में सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुये नवाज अदा करने की सलाह प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज के लोगो को दी गई। इसके साथ-साथ लॉक डाउन यदि 3 मई तक समाप्त नही होता है। तो रमजान की समाप्ति के 3 दिन पूर्व कपडे की दुकानें खुलवाने का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया । 26 अप्रैल को परशुराम जंयती का पर्व घर पर ही मनाने की बात कही गई। साथ ही आक्षय तृतीय के दिन बिना अनुमति के शादी नहीं हो सकेंगी। लॉक डाउन के समय के बीच दुकाने खुली पाई गई। अथवा लोग दुकानों के बाहर मिले तो दुकानों को शील्ड एवं लोगो के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही करने की बात प्रशासन द्वारा सार्वजनिक रूप से कही गई। शुक्रवार की दोपहर 11 बजे थोक सब्जी विक्रेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी नवीन मॉडन स्कूल के पास निर्माणाधीन सब्जी मंडी का निरीक्षण करने के बाद सम्भव हो तो सब्जी मंडी को सोमवार से निर्माणाधीन नवीन सब्जी मंडी में नई मंडी चालू कराई जा सकती है। कोलारस पुलिस थाने के प्रांगण में आयोजित बैठक में एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, थाना प्रभारी सतीश चौहान, सब स्पेक्टर पूरन शर्मा के आलावा पुलिस बल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुुख रूप से प्रधान संपादक हरीश भार्गव ,समाज सेवी प्रिया गोयल, कांग्रेस नेता रफीक खान, भाजपा नेता पदम जैन, किराना व्यापारी अनिल जैन, किराना व्यापारी मनीष लेवा वाले, पत्रकार शाकिर खान, पत्रकार मनोज शिवहरे, पत्रकार इमरान खान, पत्रकार मोनू प्रधान, पत्रकार संजय चिडार, पत्रकार अमर काले, पत्रकार अंकेश कुशवाह के आलावा थोक किराना व्यापारी, थोक सब्जी विक्रेता, नगर के गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में कोलारस पुलिस थाने में गुरूवार की शाम लॉक डाउन का पालन ठीक प्रकार से कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर के लोगो के बीच संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म