इन प्राचीन मंदिरों पर होगी विधि विधान के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना
कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जिनमें एप्रोच रोड पर स्थित धर्मशाला वाले हनुमान जी का मंदिर लालपुलिया के पास स्थित बरीबाले हनुमान जी का मंदिर मानीपुरा पर स्थित टन्नाटेदार हनुमान मंदिर झिरीयन सरकार के मंदिर पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर दरबारी बगीचे में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जगतपुर में स्थित हनुमानजी मंदिर रामपुर रोड पर स्थित प्राचीन खेडापति हनुमान जी का मंदिर गुंजारी नदी के पास स्थित प्राचीन रामेश्वर धाम मंदिर पर स्थित हनुमान जी का मंदिर ग्रामीण अंचलों में पनवारी में स्थित हनुमान जी का मंदिर ग्राम पाली वाले प्राचीन हनुमान मंदिर सेसई सड़क पर स्थित रैयावाले हनुमान जी का मंदिर गुढा मे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मोहरागांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर सहित समस्त प्राचीन हनुमान मंदिरों पर हनुमान जयंती का पर्व भक्ति भाव के साथ पुजारियों द्वारा विधि विधान के साथ मंदिरों पर पूजा अर्चना की जाएगी प्रसाद का वितरण किया जाएगा भक्तों द्वारा घर-घर में हनुमान जी की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की जाएगी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा सुंदरकांड का पाठ घरों पर आयोजित होगा
प्राचीन हनुमान जी के मंदिरों पर नहीं होंगे भंडारे आयोजित
कोलारस से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिरो पर 8 अप्रैल। बुधवार को हनुमान जयंती पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन और भंडारों का आयोजन इस बार नहीं होगा मंदिरों पर पुजारी विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करेंगे और भक्त यदि मंदिरों पर आएंगे तो वह शासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन के अनुसार ही मंदिर में आ सकेंगे और 4 से अधिक लोग मंदिरों पर नहीं जुट पाएंगे इस बार हनुमान जयंती पर घर पर ही रहकर हनुमान जयंती का पर्व भक्तों द्वारा मनाया जाएगा
Tags
कोलारस