कोलारस-कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के ग्राम परागढ़ में निवासरत एक आदिवासी परिवार की झोपडी में अचानक आग लग गई। घटना बीती रात्रि 12 बजे की बताई जा रही थी। घटना के समय परिवार के 7 सदस्य गहरी नीद में अपनी झोपडी में सो रहे थे। तभी अचानक आग गई। जानकारी के अनुसार इस घटना में दो मासूमो की जिंदा जलने की जानकारी मिली है। रमेश आदिवासी रविवार की रात अपनी पत्नी व सात बच्चों के साथ अपनी झोपडी में सो रहा थे। घर में रोशनी के लिए चिराग (चिमनी) जल रही थी। बताया जा रहा है। कि किसी का पैर चिराग में लगा और झोपडी में आग भडक उठी। रमेश व उसकी पत्नी ने पांच बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल लिया। लेकिन झोपडी में मुस्कान (8) पुत्री रमेश आदिवासी और लाडो (5) पुत्री रमेश आदिवासी दोनों रह गईं। झोपडी की आग के साथ दोनों मासूम बहनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोलारस टीआई सतीश चौहान मौके पर पहुंचे। आगजनी कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags
कोलारस