कोलारस - रविवार को जिला कलेक्टर के आदेश पर सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा इस दौरान आम दिनों की तरह खुलने वाली दुकानें यानि की बाजार से लेकर लोगो का घर से बाहर निकलने पर पुलिस द्वारा धारा 188 के तहत कार्यवाही एवं बाहनों का चालन पुलिस द्वारा किया जायेगा। रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन कराने के लिये कलेक्टर द्वारा जारी पत्र के क्रम में रविवार को शिवपुरी, कोलारस एवं बदरवास में सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन पुलिस द्वारा कराया जायेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में सीमित समय के लिये लोगो को परेशानी न हो इस लिये छूट भी दी गई है। अत: रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। अत: बाहनों पर चालनी कार्यवाही तथा स्वयं के ऊपर मामला दर्ज करने से बचने के लिये बिना किसी विशेष कारण के घर से बाहर ना ही निकले तो सभी के हित में होगा।
रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन के चलते यह रहेगा नियम
कोलारस-सम्पूर्ण शिवपुरी जिले में रविवार को रहेगा पूर्ण लॉक डाउन। कुछ क्षेत्रों में सीमित समय के लिये मिलेगी छूट। इस शर्तों के साथ कलेक्टर ने दिये आदेश जिले में ब्रेड, बेकरी खुलेगी सुबह 7 से 9 बजे तक सामान की होम डिलेवरी कर सकेंगे। गैस सिलेण्डर की होम डिलेवरी की अनुमति सुबह 10 बजे से शाम 05 बजेत तक। उपार्जन हेतु किये जा रहे परिवहन जारी रहेगा। 4-सम्पूर्ण नगर को सेनेटाईजर्स किया जाएगा। ये आदेश रविवार एक दिन के लिए रहेगा अमल में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जारी किया आदेश।
इसके अलावा सोमवार से,
किराना, दवाई, खाद, बीज, सब्जी, पेट्रोल, दूध की दुकान सुबह 7 से शाम 5 तक। ब्रेड, बेकरी 10 से 4 बजे तक । एसी, कूलर, पंखे 12 से 4 बजे तक। मोबाइल रिचार्ज की चुनिंदा दुकानों को एसडीएम से मिलेगी परमिशन। कुछ अन्य आदेश की प्रतीक्षा।
Tags
कोलारस
