नायब तहसीलदार पूजा यादव ने दुकानों में रखी मिठाईयों को कराया नष्टï


कोलारस - कोलारस में लोक डाउन के चलते लंबे समय से मिठाई की दुकानें भी बंद हैं। ऐसे में दुकानों व होटलों में रखी खराब मिठाई ना बेची जाए। इसलिए आम जनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अनुग्रहा पी द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों को आदेशित किया गया है। कि अपने-अपने क्षेत्र में दुकानों व होटलों में रखी मिठाई विनिष्टिकरण के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सभी अनुविभागों में एसडीएम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार पूजा यादव द्वारा कई दुकानों पर मिठाई नष्ट कराने की कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार द्वारा नगर में बस स्टेंड, जगतपुर, सदर बाजार, बस्ती, मानीपुरा सहित कई दुकानों पर रखी मिठाई नष्ट कराई गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म