उज्ज्वला योजना में मई का सिलेंडर नहीं भरवाने वाले लोगो की जून माह में मिलने वाली राशि रोकी जा सकती है



कोलारस - कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉक डाउन है। इसी बीच प्रधानमंत्री द्वारा राहत देते हुये समस्त उज्ज्वला उपभोक्ताओं को तीन माह तक फ्री सिलेंडर दिये जा रहे है। साथ ही आवश्यकत सूचना के तहत कहां गया है। कि समस्त उज्ज्वल उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है। कि सरकार द्वारा जो तीन माह के फ्री सिलेंडर अप्रैल, मई , जून में दिये जा रहे है। अगर आपने माह मई का सिलेंडर नही भरवाया है। तो जल्द भरवाये बरना आपके खाते में जून माह की राशि नहीं डाली जायेगी। और जिन्होंने माह अप्रैल में सिलेंडर भरवाया है। बो भी मई में सिलेंडर भरवाये अन्यथा जून माह में मिलने वाली राशि उनके खाते में नहीं आयेगी। उन सभी उज्ज्वला उपभोक्ताओं से भी निवेदन किया है। जिन्होंने अभी तक एक भी बार सिलेंडर नहीं भरवाया है बो भी इस माह में सिलेंडर अवश्य भरवाये जिससे उनके खाते में उज्ज्वला योजना की राशि आ सकें। जिन लोगो ने उज्ज्वला योजना में मिलने वाले फ्री सिलेंडरों की राशि से मई का सिलेंडर नहीं भरवाया है उन्हें अप्रैल में नहीं लियेगी राशि इस लिये मई का सिलेंडर जल्द भरवाये। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म