महाराष्ट्र के पूर्व सीएम भी निकले कोरोना पाॅजीटिव


पहले आवस मंत्री हुए थे संक्रमित, अब स्वस्थ

मुंबई। पूर्व में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्य मंत्री (Chief Minister) रहे अशोक चव्हाण (Ashok Chavhan) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं और उन्हें इलाज के लिए नांदेड़ से मुंबई (Mumbai) लाया गया है। यह खबर आम होते ही सरकारी महकमों में हडक़ंप का माहौल है। कोरोना (Corona) के कहर से सबसे ज्यादा जूझ रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए अब यह बुरी खबर आई है। महाराष्ट्र में इस समय कोरोना पॉजिटिव आंकड़े 50 हजार के पार हो चुके हैं।
वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री का दायित्व निभा रहे अशोक चव्हाण कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण मुंबई और मराठवाड़ा के बीच लगातार यात्रा करते रहे हैं। इससे पहले एनसीपी नेता और आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वे 2 सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ठीक हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में 6 हजार 977 मामलों की सबसे ज्यादा बढ़त हुई है और 154 मौतें हुईं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 1 लाख 38 हजार 845 हो गई है। इसमें 77 हजार 103 सक्रिय मामले, 57 हजार 720 ठीक हुए और 4 हजार 021 मौतें शामिल हैं। इस नए मामले के बाद अब सतर्कता पहल से भी अधिक बढ़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म