प्रेमी और उसके दोस्त ने मिलकर की प्रेमिका के पति की हत्या
कोलारस-कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेंदुआ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाली के हार मोजा रास्ते में ग्राम फतेहगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम लड़ोरा जोकि पे्रमिका पिंकी के मायके का निवासी राजेश जोकि पिंकी से प्रेम करता था। वह बिगत दिनों अपने रिस्तेदार के नाम से अपने दोस्त नन्दकिशोर को साथ लेकर पिंकी के पति अजय उम्र 17 साल सहित तीनों वाईक से सबार होकर तेंदुआ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में इस उद्घेश्य से प्रेमिका के पति को लेकर आये कि किसी को शंका न हो और प्रेमिका के पति अजय के साथ मिलकर पिंकी के प्रेमी राकेश एवं उसके दोस्त नन्दकिशोर के साथ मिलकर तीनों ने शराब पी और जब प्रेमिका का पति अजय शराब के नशे में धुत्त हो गया। तो बुरी तरह प्रेमिका के पति अजय की हत्या कर दी। रविवार को तेंदुआ पुलिस ने आरोपीओ को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तब जाकर हत्या के मामले का खुलासा तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद चौहार द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के फतेहगढ़ का बताया गया है। जोकि शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले तेंदुआ थाना क्षेत्र में पाया गया है। जिसकी जानकारी इस प्रकार से प्राप्त हुई है। रविवार 7 जून को थाना फतेहगढ़ जिला गुना में मार्ग कायम कर विवेचना में था। जिसकी सूचना दी की अज्ञात मृतक हमारे यहा अजय सेहरिया पुत्र जन्दकिशोर उम्र 17 साल दिनांक 30 मई को फतेहगढ़ चौराह से फोन करते हुये गुम हो गया था। जानकारी के अनुसार बताया गया कि वह संदिग्ध राजेश सहरिया व नन्दकिशोर सहरिया के साथ गया था। मृतक की पत्नि पिंकी का मायका ग्राम लडोरा में है। जोकि आरोपी राजेश भी उसी ग्राम का है। राजेश सहरिया व नन्दकिशोर सहरिया ने गला घोटकर हत्या कर दी थी।
Tags
कोलारस
