ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है. दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी. इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया.

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे. आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. अब दोनों का इलाज चल रहा है.

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की तबीयत खराब होने के बाद दोनों को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधिया और उनकी मां में कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।  

जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को ही साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, कल ही दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया था,  मंगलवार को आई उनकी टेस्ट रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अभी तक उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का स्रोत पता नहीं चल सका है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 30,000 करीब पहुंचे 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म