प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने एक साल में असंभव को संभव कर दिखाया
पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
शिवपुरी- मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एक वर्ष में देश और जनता के हित में ऐसे निर्णय हुए हैं, जिन्हें कुछ समय पहले तक हम सभी असंभव मानते थे। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी जिन राजनीतिक मूल्यों के लिए काम करते रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हासिल करके बता दिया है। मोदी जी ने असंभव को संभव बनाया है। यह बात आज सागर जिले की बंडा एवं देवरी विधानसभा की वीडियो कांफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने सागर जिले की बंडा व देवरी विधानसभा के प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ताओ संबोधित करते हुए कही।
नरेंद्र बिरथरे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 6 वर्षों में ऐसे काम किए हैं, जिसकी स्वीकार्यता देश की जनता में हुई है। धारा-370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण एवं नागरिकता संशोधन कानून जैसे अहम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस दमदारी के साथ लिए उसके लिए वैश्विक स्तर पर उनकी सराहना हुई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर पर सर्वमान्य नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हमें गर्व है कि हमारा नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा पहला दायित्व है। हमें पूरी मेहनत के साथ सरकार के कामों को जनता तक ले जाना है।
मोदी जी ने 370 हटाकर देश को गौरान्वित किया
पार्टी के सदस्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे ने प्रबुद्धजनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी जाति या परिवार की पार्टी नहीं है। यह विचारधारा आधारित दल है, विचारों के आधारों पर ही हमारी सरकारें काम करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के पहले कार्यकाल को लोगों ने महसूस किया और आज दूसरे कार्यकाल में वो सारे निर्णय प्रत्यक्ष रूप से पूरे होते देखे हैं, जो वर्षों से लंबित थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह मिथक भी टूट गया कि कांग्रेस के अलावा कोई भी दूसरी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष अभूतपूर्व उपलब्धियों से सज्जित है। धारा-370 से मुक्ति दिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को गौरान्वित किया है। उन्होंने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया, वहीं नागरिकता संशोधन बिल को पारित कराकर धर्म के आधार पर प्रताडित हो रहे हिंदुओं, सिखों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देकर उन्हें सुरक्षा दी।
पंजाब को पीछे छोड मध्यप्रदेश बना देश का पहला गेंहू उत्पादक प्रदेश श्री विरथरे ने कहा कि मध्य प्रदेश माननीय शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास के नए सोपान तय कर रहा है अब मध्यप्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ते हुए देश का गेहूं उत्पादन में प्रथम प्रदेश बन गया है मध्य प्रदेश के किसानों की मेहनत और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की किसानों की कल्याणकारी नीति के कारण इस वर्ष मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 27 लख 67 हजार 628 मेट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है इससे पंजाब को भी पीछे छोड़ते हुए मध्य प्रदेश देश का प्रथम प्रदेश बन गया है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा योजना के माध्यम से 27281 विद्यार्थियों को 8 करो?88 लाख रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को पेंशन प्रदान की जा रही है जिसमें मध्य प्रदेश में मई के महीने में 281 करोड 53 लाख का भुगतान किया गया है।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सागर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया एवं विधानसभा के प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
शिवपुरी
