रविवार कोलारस में सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा
कोलारस-रविवार 7 जून को कोलारस-बदरवास क्षेत्र के नगर वासी इस समय शाम 6:30 बजे से लॉक डाउन का पालन नगर का बाजार बंदकर कर रहे हैं। इस क्रम में नगर के लोग रविवार 7 जून को सम्पूर्ण लॉक डाउन रखा गया है। 7 जून को सुबह से 12 बजे के बीच दूथ, पानी, सब्जी, मेडिकल स्टॉर, मीट मार्किट व सैलून की दुकानें 12 बजे तक खुली रहेगी। आवश्यक बस्तुओं के लिये छूट रहेगी। इसके बाद 12 बजे से सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन नगर में शांति पूर्ण रूप से कराया जायें। देश में लगातार बडते कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुये लोगो को अब भी संभल कर रहना चाहिये। कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। लोगो को मास्क एवं सोशल डिस्टेंशन का पालन करना चाहिये।
Tags
कोलारस
