क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से हटाया बीजेपी, वायरल स्क्रीनशॉट का सच

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो-PTI)
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी छोड़ने जा रहे हैं? सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रोफाइल से 'बीजेपी नेता' शब्द हटा लिया है
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर हैंडल का नवंबर 2019 का वो स्क्रीनशॉट है, जिससे साबित होता है कि सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बदलने वाली वायरल हो रही खबर झूठी है. यह मामला इतना बढ़ गया कि खुद ज्योतिरादित्य को लिखना पड़ा कि यह दुखद है कि गलत खबर, सही खबर से ज्यादा तेज दौड़ती है.

24 नवंबर 2019 को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल पर 'Public Servant' और ' Cricket Enthusiast' ही लिखा था और अभी वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में भी सिंधिया की ट्विटर प्रोफाइल पर 'Public Servant' और ' Cricket Enthusiast' ही लिखा है. इससे इतना साफ हो जाता है कि ज्योतिरादित्य ने अपना बायो नहीं बदला है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल बदलने की खबर झूठी साबित हुई.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म