बदरवास तहसील क्षेत्र खपरिया में नाबालिग दुल्हा होने की शिकायत पर प्रशासन ने रूकवाया विवाह


बदरवास तहसील क्षेत्र खपरिया में नाबालिग दुल्हा होने की शिकायत पर प्रशासन ने रूकवाया विवाह 

कोलारस-बदरवास-कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के बदरवास में चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम खपरिया में नाबालिग बालिका का विवाह 4 जून को होने वाला है। बरात बदरवास ब्लॉक के ही गांव सालौन से आ रही है। सूचना पर कार्यवाही के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने कोलारस परियोजना अधिकारी पूजा स्वर्णकार एवं परियोजना अधिकारी बदरवास फ्रांसिस्का कुजूर को जांच के लिए भेजा। टीम जब ग्राम में पहुंची तो बालिका की उम्र 18 वर्ष थी। जबकि दूल्हे की उम्र 20 वर्ष थी। जिसके बाद टीम ने दूल्हे के परिजनों को समझाया कि कम उम्र में विवाह करना कानूनी अपराध हैं। जिसके बाद परिजन विवाह न करने पर राजी हो गए और परिजनों से लिखित सहमति पत्र लिया गया। टीम का कहना है। कि बाल विवाह की सूचना पर टीम मौके पर जाकर परिजनों को समझाइश दे रही हैं जो लोग बाल विवाह कर रहे हैं उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म