
मध्यप्रदेश में अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है और गुरुवार को फिर तबादला हुआ है। राज्य की राजधानी भोपाल के कलेक्टर तरूण पिथौड़े का ट्रांसफर कर, उनकी जगह अविनाश लावानिया को को भोपाल का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। तरूण पिथौड़े को नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और प्रबंधक संचालक मध्यप्रदेश राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
