मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का विस्तार जल्द, दिल्ली में आला नेताओं के साथ बैठके जारी



मध्यप्रदेश में शिवराज

कैबिनेट 

के वि
स्तार को लेकर विधायकों तथा आम लोगो को बेसव्री से इन्तजार है। जिसको लेकर दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके सूची को अंतिम रूप देने के लिये प्रयासरत है।
मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट के साथ विभागों एवं जिलों का प्रभार मंत्रियों को इसी सप्ताह मिलने के पूर्ण सम्भावना है। सिंधिया कोटे एवं पार्टी सहित आरएसएस तीनों को जोडकर मंत्रियों की कुल संख्या पुराने एवं नये मिलाकर 30 के करीब हो सकती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास सिंधिया कोटे के मंत्रियों की सूची उपलब्ध हो चुकी है। पार्टी एवं आएसएस से जुडे वरिष्ठ विधायकों एवं पूर्व मंत्रियों के नामों को लेकर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। जिस पर अंतिम मोहर लगते ही आगामी 2-3 दिनोंं के अंदर शिवराज कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्रियों को विभागों तथा जिलो का प्रभार संभवता इसी सप्ताह मिलने की सम्भावना है। सूची को अंतिम रूप दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में रहकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करने के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा तैयार की गई सूची पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीएम शिवराज ने चर्चा की जिसके बाद तय हुआ कि विस्तार में सिंधिया कैंप से नौ मंत्रियों को जगह मिलेगी। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास जो अंतिम सूची है उसमें भारतीय जनता पार्टी से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, यशपाल सिंह सिसौदिया, चेतन कश्यप, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया,विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर के नाम हैं जबकि इसी सूची में सिंधिया खेमे से इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, एन्दल सिंह कंसाना,बिसाहूलाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह दत्ती गाँव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, हरदीप सिंह डंग और रणवीर जाटव के नाम शामिल हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नये मंत्रियों को सूची पर अंतिम मोहर लगते ही भोपाल में शपथ दिलायेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म