कोलारस-कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर खाद्य विभाग का कार्यालय एवं निरीक्षक रैंक का अधिकारी पदस्थ है। किन्तु एसडीएम के स्थानांत्रण के साथ ही लॉक डाउन लागू होने का भय दिखाकर किराना दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री से लेकर किराने के सामानों में डेड गुने दाम बीते कई दिनों से बडा दिये है। कोलारस में इन दिनों विमल, राजश्री की पैकेटों को दुकानें बंद कर गुप चुप तरीके से दुकानदारों द्वारा दोगुने दामों पर बेचा जा रहा है। कोलारस में खाद्य सामग्री के साथ- साथ अन्य उत्पाद भी काला बाजारी कर बेचे जा रहे है। कोलारस में छ: स्थानों की आये दिन दुकानदारों द्वारा शिकायते प्राप्त हो रही है। कि इनके द्वारा निर्धारित दर से अधिक दामों में पान मसाला के पैकेट से लेकर किराने की सामग्री एवं सीमेन्ट को अधिक दामों में बेचा जा रहा है। प्रशासन द्वारा पूर्व में भी अल्र्ट एवं फटकार के बाद भी इन दुकानदारों में कोई सुधार नहीं हुआ है।
कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर गायत्री किराना स्टोर, हल्पेश ट्रेडर्स एवं किराना भण्डार, राजकिराना स्टोर, गुप्ता किराना स्टोर, सरकार किराना स्टोर मानीपुरा, कार्या वाले सेठ जेल कॉलोनी के नाम से लॉक डाउन प्रारम्भ होने से लेकर आज दिनांक तक खाद्य सामग्री से लेकर पान मसाला पैकेट, सीमेन्ट के कट्टों को बाजार से अधिका दामों में कोलारस के इन छ: दुकानदारों द्वारा खुलआम कालाबाजारी कर ग्राहकों के साथ लूट की जा रही है। खाद्य विभाग की मिली भगत एवं एसडीएम के स्थानांत्रण तथा लॉक डाउन पुन: लागू होने का डर दिखाकर ग्राहको के साथ इन दुकानदारों द्वारा अधिक दामों में सामग्री बेचकर कालाबाजारी की जा रही है। नये एसडीएम के आने पर इन दुकानदारों के जीएसटी बिल न देने, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे से लेकर कालाबाजारी के फर्जी बिल जिन पर इन दुकानदारों की हैड राईटिंग मिलान करके ग्राहको को न्याय तथा पुलिस केस दर्ज कराने के दस्ताबेज एकत्रित कर खाद्य अधिकारी की मिली भगत उजाकर किये जाने की कार्यवाही को अंजाम दिया जायेंगा।
Tags
Kolaras


