आमजन की समस्याओं का निराकरण करना हमारा उद्देश्य- सांसद के.पी.यादव


Image may contain: 3 people, people sitting and indoor

कोलारस-शिवपुरी जिले में सोमवार को हुई बैठक जिसमें सांसद के.पी.यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करना ही हमारा उद्देश्य है। इसलिए शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कई योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी। सांसद यादव ने कहा कि सभी विभाग समन्वय से कार्य करें और निर्माण कार्य वाले विभाग कार्यों को समय सीमा निर्धारित कर पूरा करें। उन्होंने पशुपालन विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए हैं कि जो गौशाला बनकर तैयार हो गई हैं उनमें गौवंश को संरक्षण दिया जाए और निर्माणाधीन गौशाला को भी समय पर पूरा करें। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि सिंधु जलावर्धन योजना के तहत अभी 13 टंकियों को जोड़ा गया है और 5 और टंकियों को जोडऩा है। इसके लिए अभियान चला कर काम करें। घरों तक कनेक्शन पहुंचाएं, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या ना हो। इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं के तहत विभागों की समीक्षा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म