घर में घुसकर जान से मारने की नियत से सरिया से मारपीट करने वाले दो आरोपियो को 1दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

गुना - जेएमएफसी न्यायालय गुना में थाना बमौरी द्वारा घर में घुसकर जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले आरोपीगण हरिदास मीना, नारायण मीना निवासीगण बाघेरी थाना बमौरी को गिरफ्तार कर पेश किया गया प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री राजेश सिंह आर्य एडीपीओ गुना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपीगण हरिदास मीना, नारायणदास मीना को एक दिवस के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी प्रकाश पुत्र रामचरण मीना निवासी बाघेरी ने रामजीवन मीना, श्रीवल्लभ मीना, लक्ष्मींनारायण मीना, नवनीत बाई, कान्ताबाई मीना घायल के उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 15/06/2020 को शाम करीब 7:30 बजे हम सब लोग रामजीवन के घर के अंदर बैठे थे तब गांव के परमानंद मीना, मुकुट मीना, हरिदास मीना, नारायण मीना, दानविहारी मीना, आनंद मीना, दायाराम मीना लाठी एवं नंदकिशोर मीना सरिया लेकर घर में घुस आये और पुरानी रंजिश के ऊपर से हमे मां बहन की बुरी-बुरी गालियां देने लगे गाली देने  से मना किया तो सभी लोगो ने एक राय होकर लाठी सरिया से रामजीवन, श्रीवल्लभ, लक्ष्मीनारायण, नवनीतबाई, कान्ताबाई की मारपीट की जिससे सभी लोगों को चोटे आई। 

मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल
  एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म