
कोलारस- शिवपुरी जिले में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बड रही है। शिवपुरी शहर एवं उसके आस पास से बीते 4 दिनों में 44 कोरोना पॉजीटिव मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 83 तक जा पहुंची है। सोमवार को ही 10 कोरोना पॉजीटिव निकले जिनमें राठौर मोहल्ला 3, ग्वालियर बाईपास 1,शक्तिपुरम 1, छत्री कॉलोनी 1, न्यू ब्लॉक 4 को मिला कर सोमवार को 10 कोरोना पॉजीटिव मरीजों को जोडकर शिवपुरी जिले में सोमवार तक कोरोना पॉजीटिव मरीजों की कुल संख्या 83 तक जा पहुंची है। शिवपुरी जिले में बीते 4 दिनों में मरीजों की संख्या को देख कर प्रशासन परेशान है। जिसके चलते 7 दिन के लिये शिवपुरी नगर पालिका सीमा क्षेत्र यानि की शिवपुरी शहर में लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया ।
Tags
कोलारस