5 साल से फरार लूट एवं डकैती के आरोपी को बदरवास पुलिस ने मय हथियार के पकड़ा


कोलारस -  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश चंदेल के निर्देश एवं कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में फरार वारंटीयो के धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बदरबास पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । बदरबास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 5 साल पूर्व लूट का आरोपी सड़ तिराहे हाइवे पर मय हथियार के किसी वारदात के  इंतजार में खड़ा हुआ है। मुखबिर के बताये गये स्थान पर पुलिस ने दविश दी । तो धर्मेंद्र उर्फ धांशू बाल्मीक को पुलिस ने पकड़ लिया एवं उसके पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किया। धर्मेंद्र उर्फ धांशू पर 5 साल पूर्व बदरबास थाने में धारा 392 पचब , 11/13 एमपीडीके  एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध था । उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के साथ साथ समस्त स्टाफ की मुख्य भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म