छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल


छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल

गुना -  अभियोजन अनुसार फरियादिया ने मय अपने पिता के साथ उपस्थित होकर थाने में रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 08/07/2020 को मैं तथा मेरे पिता और मेरे मामा लगोठियापुरा कथा मे आयी थी खाना खाकर सो गई तब रात्रि करीब 12 बजे मैं मामा के घर आयीं थी तभी मेरे गांव का लड़का राकेश भील मेरे मामा के घर के सामने शराब पी रहा था आया और मेरे बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा मैं चिल्‍लाई तो मेरे पापा और फूफा आ गये जिन्‍हे देख कर भाग गया भागते समय राकेश ने मेरे सिर व गाल में थप्‍पड़ दिये और भाग गया फिर मैं अपने फूफा व पिता के साथ गांव चली गई फिर मेरे पिता रिपोर्ट करने आये उक्‍त रिपोर्ट पर से थाना  मृगवास द्वारा अपराध क्रमांक 118/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आरोपी राकेश पुत्र कैलाश भील को गिरफ्तार कर न्‍यायालय चाचौड़ा के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री जितेन्‍द्र कुमार दांगी एडीपीओ चाचौड़ा द्वारा वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से की गयीं जिसके आधार पर न्‍यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म