घर में से की एक्टिवा चोरी न्यायालय ने भेजा जेल
गुना - मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी प्रकाश पुत्र पुरूषोत्तम सोनी निवासी नजूल कॉलोनी ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख करायीं कि दिनांक 18/03/2020 को रात्रि 10:30 बजे करीबन मैने अपनी एक्टिवा स्कूटर को घर के आंगन में रखकर सो गया था सुबह 5:15 बजे देखा तो उक्त एक्टिवा स्कूटर नहीं दिखा मैने अपनी मोटरसायकल को आसपास व मोहल्ले व सिटी गुना में काफी तलाश किया कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर रात्रि में करीब 2 बजे से 5 बजे के बीच में मेरी एक्टिवा चोरी कर ले गया हैं। उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली गुना द्वारा अपराध क्रमांक 267/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना में आरोपी धर्मेन्द्र मेहतर पुत्र हल्के राम मेहतर निवासी ग्राम महुगढ़ा को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुना के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमति सविता बजाज एडीपीओ गुना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय गुना ने आरोपी को जेल भेज दिया।
मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल
एडीपीओ गुना
Tags
गुना