कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के तहत वायपास फोरलेन पर एक ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए खड़े वाहन में टक्कर मार दी। घटना में वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को देर शाम कोलारस के फोेरलेन वायपास पर एक वाहन खड़ा था। उस वाहन में भरत रेवारीए अनवर अलीए सलीम अली निवासी जयनगर थाना इंदरगढ़ जिला बूंदी राजस्थान बैठे हुए थे। तभी एक ट्रक बहुत तेजी से आया और उसने वाहन में टक्कर मार दी। वाहन में टक्कर लगतेे ही उसमें सवार तीनों युवक चोटिल हो गए जहां भरत रेवारी की मौेत हो गई जबकि अनवर व सलीम अली घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलते ही पुलिस व 108 एम्बूलेंस मौके पर पहुंची जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में सुभाष रेवारी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Tags
Kolaras