कलेक्टर गुना ने ली अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक
चिन्हित प्रकरणों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली
गुना - कलेक्टर एस विश्वनाथन ने मंगलवार की शाम को कलेक्ट्रेट के सभागृह में अभियोजन अधिकारी व शासकीय अभिभाषक की बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की कलेक्टर ने चिन्हित प्रकरणों की प्रगति के संबंध में चर्चा की तथा उनके निराकरण में आने वाली कठिनाई को दूर करने के संबंधित तो को निर्देश दिए तथा इस वर्ष चिन्हित प्रकरणों में सजा का प्रतिशत 100% होने पर संतोष व्यक्त किया कलेक्टर ने अभियोजन अधिकारी व शासकीय अभिभाषक की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन डिप्टी कलेक्टर सोनम जैन द्वारा किया गया एवं बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल जिला अभियोजन अधिकारी रवि कांत दुबे तथा सहायक अभियोजन अधिकारी कृष्ण गोपाल राठौर निर्मल कुमार अग्रवाल राजेश सिंह आर्य प्रदीप कुमार मिश्रा मयंक भारद्वाज नम्रता गोस्वामी रोशनी राठौर उपस्थित रहे तथा शासकीय अभिभाषक मनोज पलिया मुकेश अवस्थी अमित रघुवंशी परवेज खान सफीक खान एवं राहुल पांडे भी उपस्थित रहे।
मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल
एडीपीओ जिला गुना
Tags
गुना