कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदार थाना पुलिस ने पास्को एक्ट में फरार एक आरोपित को डेढ़ साल बाद गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पास्को एक्ट का फरार आरोपित सुरेंद्र पुत्र रामचरण कोली निवासी एजवारा कोलारस के बाजार में घूम रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Tags
कोलारस