कोलारस के राई की नव विवाहिता ने ससुराल वालो पर कराया दहेज एक्ट का मामला दर्ज


कोलारस के राई की नव विवाहिता ने ससुराल वालो पर कराया दहेज एक्ट का मामला दर्ज 

कोलारस-बदरवास-कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के बदरवास थाना अंतर्गत आने वाले अम्बेडकर कॉलोनी निवासी एक युवती को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसकी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाला दिया गया है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने बदरवास थाने में की। पुलिस ने इस मामले में पति सहित, सास, ससुर, जेठ  और जेठानी के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार रिंकी जाटव पुत्री बादाम जाटव उम्र 24 साल निवासी ग्राम राई थाना कोलारस का विवाह मई 2018 में परमाल जाटव के साथ हुआ था। विवाह के कुछ सालों तक तो सबकुछ ठीक रहा। लेकिन उसके बाद ससुरालीजनों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो रिंकी जाटव को पति परमाल जाटव, सास गिंदाबाई जाटव, ससुर सीताराम जाटव, जेठ राजपाल जाटव और जेठानी रामकुमारी जाटव ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और आयेदिन उसकी मारपीट करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे ससुरालजनों ने मिलकर घर से भगा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद रिंकी अपने मायके पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह दहेज के बिना बहू को अपनाने से मना कर दिया। इसके बाद पीडि़ता रिंकी ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म