मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद उसे एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। शुक्रवार को नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने भी इस्तीफा दे दिया। पिछले पांच दिनों में कांग्रेस का यह दूसरा विधायक है, जिसने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। विधानसभा सचिवालय ने शाम होने तक इस इस्तीफे को मंजूर करते हुए इसका राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया है।
इस इस्तीफे के बाद राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 90 रह गयी है। अभी सुमित्रा कास्डेकर ने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली है। लेकिन अपुष्ट सूत्रों की माने तो वे भी बीजेपी की सदस्यता ले सकती है। इससे पहले बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे कर बीजेपी की सदस्यता ली थी। 2 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद अब विधानसभा में 26 सीटों पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने इस्तीफे की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही है कि निमाड़ अंचल से दो और विधायक फिलहाल भाजपा के संपर्क में है और जल्दी ही इस्तीफा दे सकते हैं। शुक्रवार को बुरहानपुर के नेपानगर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई सुमित्रा देवी कासेडकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार विधायक चुनी गई सुमित्रा देवी ने अपना इस्तीफा विधानसभा सचिवालय को दे दिया है और विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। कांग्रेस विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से क्यों इस्तीफा दिया है, ये अभी साफ नहीं हो सकता है, इस बीच सुमित्रा देवी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है हालांकि अब तक सुमित्रा देवी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

कमलनाथ बोले- मैं चिंतित नहीं
उनके इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वे चिंतित नहीं हैं। सुमित्रा देवी के इस्तीफा देने के कुछ देर बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने त्यागपत्र स्वीकर कर लिया। इसके साथ ही नेमानगर विधानसभा सीट को विधानसभा सचिवालय ने विधिवत रिक्त घोषित कर दिया है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं चिंतित नहीं हूं। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि कुछ विधायक पार्टी छोड़ेंगे और उन्होंने छोड़ दी। बीजेपी विधायकों को अपनी पार्टी में बुला रही है। वह उन्हें पैसे और पद दे रहे हैं।

Tags
मध्य प्रदेश