गुना में किसान पर पुलिस बर्बरता की वो तस्वीर, जिससे नपे एसपी-कलेक्टर

गुना में प्रशासन की बर्बरता

मध्य प्रदेश के गुना में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है. शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की पूरी जांच का आदेश दिया है.

  • मध्य प्रदेश के गुना में किसान दंपति के साथ मारपीट
  • प्रशासन के अधिकारियों ने पीटा, दंपति ने पिया कीटनाशक
  • वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमाई
  • शिवराज सरकार ने कलेक्टर-SP को हटाया
मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान दंपति के साथ प्रशासन के अधिकारियों ने जिस तरह से मारपीट की, इस मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है. जो तस्वीर सामने आई है वो दिल दुखाने वाली है क्योंकि एक तरफ पुलिस पति-पत्नी को पीट रही है तो दूसरी ओर उनके बच्चे रो रहे हैं और अपने मां-बाप को बचाने की कोशिश में हैं.
बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो पर जैसे ही बवाल बढ़ा, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्शन लिया. गुना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है, साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं. इस बीच विपक्ष की ओर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला करना जारी है.
वायरल वीडियो पर बवाल, सरकार का एक्शन
बुधवार को सोशल मीडिया पर दलित दंपति की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, जहां पर अधिकारियों के द्वारा बुरी तरह से एक किसान दंपति को पीटा जा रहा है और उनके बच्चे रोते-बिलखते हुए उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन की इस कार्रवाई से परेशान होकर दंपति ने कीटनाशक पी लिया और अब हालत काफी गंभीर है.
विवाद के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से फौरी तौर पर एक्शन लिया गया. गुना के कलेक्टर और एसपी को हटाया गया, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए.
वायरल वीडियो के बाद गरमा गई राजनीति
इस विवाद ने जैसे ही तूल पकड़ा तो राजनीति भी गरमा गई. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर के जरिए सरकार को घेरा. कमलनाथ ने लिखा, ‘’ये शिवराज सरकार प्रदेश को कहां ले जा रही है? ये कैसा जंगल राज है? गुना में कैंट थाना क्षेत्र में एक दलित किसान दंपत्ति पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज.
कमलनाथ के अलावा अब गुरुवार सुबह मायावती की ओर से भी शिवराज सरकार को घेरा गया. मायावती ने लिखा कि बीजेपी दलितों के हित की बात करती है, लेकिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. कांग्रेस और भाजपा राज में कोई अंतर नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म