मारपीट कर कट्टे से फायर करने वाले आरोपी को न्‍यायालय ने भेजा जेल

 
गुना - मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी साहिद पुत्र रफीक खांन निवासी जीनघर गुना ने अपनी मां के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख करायीं कि दिनांक 04/07/2020 को पप्‍पू उर्फ ईशाक मोहम्‍मद के दफन कार्यक्रम में चांदशाहवली गया हुआ था चांदशाहवली के पिछले गेट पर करीबन रात्रि 9:30 बजे दफन कार्यक्रम में फरहान खांन निवासी कर्नलगंज गुना वहां अपर आया उसके साथ और भी कई सारे लोग थे मेरे पास आये और पुरानी दुश्‍मनी को लेकर फरहान ने अपने पास रखी पिस्‍टल निकाली और उसका बट मेरे को मारा जो मेरे दाहिने गाल पर लगा, खून बहने लगा और उसके साथियों ने भी मेरी लात घूसों से मारपीट की तभी वहां खड़े अन्‍य लोग बचाने के लिये आये तो फरहान ने अपने पास रखी पिस्‍टल से हवा से फायर किया और मुझे फरहान व उसके साथी मां-बहन की गंदी-गंदी गालिया देकर बोले आज तो बच गया आइंदा मिला तो जान से खत्‍म कर देगे। उक्‍त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली ने अपराध क्रमांक 499/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आरोपी फरहान खांन को गिरफ्तार कर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट गुना में पेश किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमति सविता बजाज एडीपीओ गुना द्वारा वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से की गयीं जिसके आधार पर न्‍यायालय ने आरोपी फरहान को जेल भेज दिया। 


  मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल
   एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म