चौहान ने मध्यप्रदेश पुलिस को दुर्दान्त अपराधी पकड़ने पर दी बधाई
मध्यप्रदेश- मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आज सुबह उज्जैन में त्वरित कार्रवाई कर उत्तरप्रदेश निवासी दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को पकड़कर गिरफ्तार किये जाने पर उज्जैन एवं प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी आज प्रात: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath से भी चर्चा हुई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि राज्य सरकार उत्तरप्रदेश सरकार के निरंतर संपर्क में है। अपराधी को उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपने के लिए दोनों राज्य सरकार की पुलिस आगामी आवश्यक कार्यवाही कर रही हैं।
गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra ने बताया कि उत्तरप्रदेश में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है, वो मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। विकास दुबे की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
Tags
मध्यप्रदेश