अंकेश कुशवाह कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देहरदा सड़क पर बुधवार को तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने बाइक में मेरी टक्कर, बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल। जानकारी के अनुसार बाइक चालक बाबूलाल जाटव पुत्र कडोरी लाल जाटव निवासी गुरुकुदवाय जोकि कोलारस से अपने गांव गुरुकुदवाय जा रहा था। तभी रास्ते मे देहरदा सड़क पर तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार के टक्कर मारने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल को गया। जिसे उपचार के लिये तत्काल कोलारस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Tags
कोलारस