कच्ची शराब बेचने वाली महिला आरोपी की जमानत निरस्त



कच्ची शराब बेचने वाली महिला आरोपी की जमानत निरस्त 
 
गुना - दिनांक 06/07/2020 को न्यायालय राधौगढ़ में हाथ भट्टी की शराब बेचने वाली महिला आरोपी  कंन्चो बाई कंजर ने जमानत के लिये आवेदन पेश किया प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री मयंक भारद्वाज एडीपीओ राधौगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्या्यालय ने महिला आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त़ कर दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 4/07/2020 को पुलिस थाना राधौगढ़ मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान पर पहुचकर देखा तो एक महिला दो प्लास्टिक की स्लेटी रंग की केन लिये हुए बैठी है जो पुलिस को देखकर भागने लगी जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा उक्त  महिला का नाम पता पूछा तो अपना नाम कन्चाो बाई कंजर निवासी ग्राम साकोन्या  की होना बताया उक्त महिला से दोनो केनो के ढक्कन खोलकर दिखवाया तो दोनो केनो में हाथ भट्टी की कच्ची शराब होना पायी गयी उक्त महिला के कब्जे से दो केन 40-40 लीटर की भरी हुई केनो को जप्त् किया जिसमें क्रमश: 40-21 लीटर शराब पायीं गयीं तथा अपराध क्रमांक 344/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और महिला आरोपी कन्चाो बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय राधौगढ़ के समक्ष पूर्व में प्रस्तुत किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

                                               मीडिया सेल प्रभारी 
                                            निर्मल कुमार अग्रवाल
                                                      एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म