पीडीएस के चावलों से भरा ट्रक पुलिस ने जप्त कर भिजवाया थाने



पीडीएस के चावलों से भरा ट्रक पुलिस ने जप्त कर भिजवाया थाने 
रन्नौद - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के रन्नौद पुलिस थाना प्रभारी ने एक पीडीएस के चावलों से भरे ट्रक को सुबह उस वक्त पकड़ लिया जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजपुर गांव से एक ट्रक पीडीएस के चावल भरकर ले जा रहा है। हालांकि यह ट्रक रन्नौद थाने से निकल चुका था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने रास्ते में ट्रक का पीछा करते हुए पकड़ लिया। इसकी सूचना थाना प्रभारी ने नायब तहसीलदार ओपी राजपूत को दी जिस पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर रन्नौद थाने में रखवा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म