प्यार के नाम पर शादी के लिये डालता था दबाब, युवती ने परेशान होकर करली आत्महत्या


प्यार के नाम पर शादी के लिये डालता था दबाब, युवती ने परेशान होकर करली आत्महत्या

कोलारस-बररवास - रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई निबासी राहुल पुत्र कल्याण परिहार पचावली में सीमा उम्र 17 साल (परिवर्तित मर्ग) पर शादी के लिए दबाब डालता था। लगातार परेशान होकर उक्त लड़की ने जहर खा लिया। जिससे उसकी म्रत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार रन्नौद पुलिस ने राहुल के ऊपर धारा  305 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया उक्त घटना के बाद आरोपी फरार था। जिसे सोमवार को थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी को मुखविर की सूचना मिलने पर उसे ग्राम सजाई से गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय भेजा गया है। इस मामले में महत्पूर्ण भूमिका थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, एएसआई ब्रजमोहन सेलर, प्रधान आरक्षक सरदार सिंह, आरक्षक अरविंद, विकास,जगवीर, आनन्द आदि शामिल थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म