चोरी हुए प्रोफेसर के पेन ने पकड़वाए चोर, ऐसे पहुंचे सलाखों के पीछे


मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने चोर के गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक प्रोफेसर के पेन ने तीनों चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. पुलिस ने इन चोरों से पांच चोरियों में चुराई गई बाइक, स्कूटी, लैपटॉप समेत करीब तीन लाख रुपये की चोरी का माल बरामद किया है.

पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग समेत तीन शातिर चोर शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के तार महाराष्ट्र से भी जुड़े हो सकते हैं. इनके पास से एक एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है जो महाराष्ट्र का है जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि इन चोरों ने महाराष्ट्र में भी चोरी की है, जिसकी जांच की जा रही है.

दरअसल, बैतूल के उपनगरीय बैतूलगंज इलाके में पिछले जनवरी से जून तक कई चोरी की वारदातें हुई थीं. जिसके बाद पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई थी. पुलिस को इस चोरी के पीछे कुछ आदतन बदमाशों पर शक था. इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विशाल कुमरे, संजय परते और उमेश कुमरे को गिरफ्तार कर लिया. इनके साथ एक नाबालिग को भी आरोपी बनाया गया है.

खास बात यह है कि चोरी का खुलासा उस पैन से हुआ, जिसे आरोपियों ने बैतूल के जेएच कॉलेज के प्रोफेसर डीआर खातरकर के घर से लैपटॉप के साथ चुराया था. जब पुलिस ने संदेह के आधार पर चोरों की तलाशी शुरू की तो उनके पास यह पैन बरामद हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म