STF की गाड़ी के एक्सीडेंट के बाद विकास दुबे ने की थी भागने की कोशिश, एनकाउंटर में ढेर


कानपुर - उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से बड़ी खबर आ रही है. यहां यूपी एसटीएफ (UP STF) के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ये वही काफिला है, जिसमें मध्य प्रदेश से गिरफ्तार मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) सवार था. पता चला है कि विकास दुबे जिस गाड़ी में सवार था, वही हादसे का शिकार हुई है. बर्रा थाना क्षेत्र के पास की ये घटना है. दुर्घटना में कार पलट गई है. सूत्रों की मानें तो इसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया. जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे के शव को मुठभेड़ के बाद हैलट अस्‍पताल में रखा गया है. एसएसपी और अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है.

विकास ने कर दी फायरिंग

एसएसपी ने बताया कि गैंगस्‍टर विकास दुबे को ला रही गाड़ी पलट गई थी. वह किसी तरह बाहर निकला और घायल सिपाहियों की पिस्‍टल छीनकर भागने लगा. एसटीएफ के जवानों ने तब मोर्चा संभाल लिया. वहीं, वेस्‍ट कानपुर के एसपी ने बताया कि विकास दुबे को सरेंडर करने को कहा गया था, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में वह मारा गया. दूसरी तरफ, एसएसपी ने 4 सिपाहियों के घायल होने की भी बात कही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म