
कोलारस के जैन परिवार के कोरोना मरीजों की सोमवार को मिलाकर संख्या पहुंची 8 तक
कोलारस-कोलारस में एप्रोच रोड़ पर खाद्य-दवा की दुकान संचालित करने वाले सेठ परिवार के सदस्य पुनीत जैन एवं पत्नि के बाद परिवार के शेष 6 सदस्य सोमवार को कोरोना संक्रमित निकले जिन्हें मिलाकर पुनीत जैन के परिवार को रक्षावंधन पर ससुराल जाना महंगा पड़ा उनके परिवार में पिता,भाई सहित कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 तक पहुंच गई है। अच्छी खवर यह है। कि पुनीत जैन की पत्नि का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जबकि पुनीत जैन के साथ-साथ सोमवार को निकले शेष 6 सदस्यों को होम कोरेन्टाईन कर सभी 7 सदस्यों का उपचार घर पर ही चल रहा है। जबकि पुनीत जैन की पत्नि का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। परेशानी यह है। कि पुनीत जैन के निवास पर सभी लोगो का आना जाना करीब 15 दिन तक बंद होने से परिवार के लोगो को घुटंन अवश्य महसूस होगी। केवल स्वस्थ्य टीम एवं एक व्यक्ति को सामाग्री लाने ले जाने के लिये छूट रहेंगी। सोमवार को पुनीत जैन के परिवार में जो 6 सदस्य कोरोना संक्रमित निकले उनमें पुनीत जैन के भाई मेडिकल स्टोर संचालक अरविन्द, अरविन्द की पत्नि सीमा, पिता पूरन चंद, भतीजी अक्षता,भतीजा नैनू, पुत्र संभव को मिलाकर कोलारस के एक ही परिवार से 8 कोरोना संक्रमित निकलने से कोलारस में कोरोना को लेकर भय का महौल बीते 2 दिनों से बना हुआ है।
कोलारस के 6 मरीजों को जोडक़र जिले में निकले सोमवार को 21 कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 582
कोलारस- शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बड़ती ही जा रही है। सोमवार को जिले में 21 कोरोना संक्रमित मरीज मिले इसी के साथ जिले में कुल संख्या 550 से पार साथ ही सोमवार को स्वस्थ्य हुये 13 कोरोना संक्रमित मरीज, जिले में सक्रिय केसों की संख्या 201 हो चुकी है।