कोलारस - 15 अगस्त 2020 शनिवार को देश 73 आजादी का वर्ष पूर्ण कर 74 वें वर्ष में प्रवेश करेगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अनलॉक डाउन एवं धारा 144 के चलते 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त करते हुये प्रशासन द्वारा सभी कार्यालयों पर केवल चार लोग ही झण्डा वंदन के कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। कोरोना महामारी, लॉक डाउन तथा सोशल डिस्टेंश का पालन कराने के उध्देश्य से इस बार प्रशासन ने संस्कृतिक कार्यक्रमों को निरस्त कर केवल चार लोग ही सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुये कार्यालयों पर झण्डा वंदन कर सकेंगे। स्वतंत्रता दिवस के 73 वें अबसर पर क्षेत्र, प्रदेश, देश के लोगो को बधाईयां दी है। बधाई देने वालो में केपी यादव सांसद, वीरेन्द्र रघुवंशी विधायक, महेन्द्र यादव पूर्व विधायक, हरीष भार्गव प्रधान संपादक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 73 वें अबसर पर सभी लोगो को अनलॉक डाउन का पालन करते हुये घर पर ही स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाये जाने की अपील की है।
कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की जगह केवल झण्डा वंदन का होगा कार्यक्रम
Tags
Kolaras