शिवपुरी जिले की रेत मंडी में नो एंट्री जोन लागू किया गया, मंत्री सिंधिया राजे के निर्देश पर की गई कार्यवाही

मंत्री श्रीमती सिंधिया के निर्देश पर हुई कार्यवाही, रेत मंडी नो एंट्री जोन बनायाImage may contain: 1 person, outdoorImage may contain: one or more people, people standing and outdoor

शिवपुरी जिले की रेत मंडी में नो एंट्री जोन लागू किया गया, मंत्री सिंधिया राजे के निर्देश पर की गई कार्यवाही 

कोलारस- मंगलवार को शिवपुरी जिले की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर रेत मंडी को नो एंट्री जोन बनाने की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री श्रीमती सिंधिया द्वारा नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रेत मंडी को नो एंट्री जोन बनाया जाए। वहाँ पर वाहन खड़े न हो। मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगरपालिका की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। नगर पालिका द्वारा बारादरी के पास स्थित रेत मंडी को नो एंट्री जोन घोषित किया गया है। वहां पर बोर्ड भी लगाया गया है। नगरपालिका के हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि वहां से मंडी को झांसी रोड फ्रूट बाजार पर शिफ्ट किया गया है। यहाँ रेत, गिट्टी आदि के भारी वाहन पाए जाने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका सीएमओ के के पटेरिया ने हेल्थ ऑफिसर, फिजिकल थाना प्रभारी रुपेश शर्मा, यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी के साथ भ्रमण किया और रेत मंडी से वाहनों को शिफ्ट कराया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म