सड़क दुर्घटना में घायल युवको को कोलारस के चिकित्सकों ने अपनी कार से स्वस्थ्य केन्द्र लाकर बचाई जान
कोलारस-कोलारस के चिकित्सक डॉ. विवेक शर्मा एवं होमोपैथी चिकित्सक डॉ. नीलेश महते निजी कार से बैराड़ स्वस्थ्य केन्द्र से कोलारस स्वस्थ्य केन्द्र की ओर लौट रहे थे। तभी उन्हें कोलारस वायपास पर 2 युवक गौरव पुत्र भगवान आयु 23 साल, चंदू पुत्र लाखन रघुवंशी आयु 22 वर्ष निवासीगण लुकवासा बुधवार की शाम वायपास पर सड़क दुर्घटना के चलते तडपते हुये मिले जिन्हें अपनी कार में चिकित्सक कोलारस स्वस्थ्य केन्द्र लेकर आये जहां उनका उपचार किया गया। जिसके चलते दोनो युवकों की जान बच गई। जिन्हे स्वस्थ्य परीक्षण के लिये जिला स्वस्थ्य केन्द्र की ओर रैफर किया गया। कोलारस के दोनों चिकित्सकों की मानवता की लोगो ने प्रसंशा की।
Tags
Kolaras
