कोरोना से बचाव हेतु कोलारस पुलिस ने निकला जागरूकता मार्च

 कोरोना से बचाव हेतु कोलारस पुलिस ने निकला जागरूकता मार्च 



कोलारस-कोलारस थाना प्रभारी सतीष सिंह चौहान के निर्देशन में कोलारस नगर में मंगलवार को जन जागरूकता रैली निकली गई। थाना प्रभारी के आदेश के अनुसार पुलिस बल द्वारा निकला गया फ्लेग मार्च के द्वारा कोलारस नगर के लोगो को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने का कार्य पुलिस बल के साथ रैली निकाल कर किया गया। नगर में मंगलवार को थाना प्रभारी के आदेश अनुसार कोलारस नगर में निवास करने वाले सभी लोगो को रैली के माध्यम से समझाइस दी गई। कि नगर में निवास करने वाले सभी लोग सोशल डिस्टेंशन का पालन नियम अनुसार करें साथ ही मास्क व सेनेटाइजेशन का भी उपयोग करें। कोरोना संक्रमण के प्रति कोलारस पुलिस बल द्वारा जागरूक रैली निकल कर लोगो को इसका पालन करने की भी समझाइस दी गई। व्यपारियों को भी समझाइस दी गई साथ ही दुकानदारों को समझाइस के साथ साथ कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक लोगो को जागरूक करने की भी बात कहीं दुकानदार सोशल डिस्टेंशन का पालन करें एवं सेनेटाइजर व मास्क का भी उपयोग करें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म