रमेश भार्गव कोलारस सीएमओ, विजय गोयल होगे बदरवास सीएमओ




रमेश भार्गव कोलारस सीएमओ, विजय गोयल होगे बदरवास सीएमओ 

हरीश भार्गव - सूरज गुप्ता - शीलकुमार यादव कोलारस-नगरिय प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा विगत दिनों कोलारस एवं बदरवास सीएमओ के स्थानांत्रण करने के आदेश जारी किये गये। जिसके बाद कोलारस एवं बदरवास नगर परिषद में नवीन सीएमओ के आदेश न होने के कारण कोलारस एवं बदरवास नगर परिषद के सीएमओ को बार मुक्त करने के लिऐ काफी दिनों तक इन्तजार करना पड़ा शासन के आदेश के बाद कोलारस एवं बदरवास नगर परिषद की सीएमओ को नगरिय प्रशासन विभाग के रिमांडर पत्र के बाद अन्तत: कोलारस एवं बदरवास सीएमओ को भार मुक्त करने के साथ ही बदरवास सीएमओ का प्रभार बीते दो दिन पूर्व लेखापाल विजय गोयल ने सम्भाला वहीं कोलारस नगर परिषद की सीएमओ को गुरूवार को भार मुक्त करने के साथ ही कोलारस नगर परिषद के सीएमओ के रूप में रमेश भार्गव का आदेश जारी हुआ जिसके पालन में रमेश भार्गव शुक्रवार को अथवा सोमवार को कोलारस सीएमओ के रूप में पदभार सम्भालेंगे विजय गोयल बदरवास नगर परिषद में कई वर्षो से लेखापाल के रूप में अपनी सेवायें दे रहे है। जिन्हें अब सीएमओ के रूप में शासन के आगामी आदेश तक कार्य करने का मौका शासन द्वारा दिया गया है। वहीं कोलारस नगर परिषद में रमेश भार्गव पूर्व में सीएमओ के रूप में तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के कार्यकाल में सेवायें दे चुके है। उन्हें शासन के आदेश से पुन: कोलारस में सीएमओ के रूप में कार्य करने का मौका मिला है। वर्तमान में अध्यक्ष के स्थान पर उन्हें प्रशासक मनोज गरवाल एसडीएम कोलारस के साथ चुनाव होने अथवा अध्यक्ष के नोमीनेट होने तक सीएमओ के रूप में कार्य करना होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म