जहरीली शराब बनाने वाले आरोपी को न्यांयालय ने भेजा जेल





जहरीली शराब बनाने वाले आरोपी को न्यांयालय ने भेजा जेल

गुना - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला गुना के न्यायालय में हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं बनाने का सामान ले जा रहे आरोपी  राजा जाट पुत्र मुन्नालाल  निवासी बिला बावड़ी को कैंट पुलिस द्वारा पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पैरवीकर्ता एडीपीओ सविता बजाज गुना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना केंट  पुलिस द्वारा बिलाबाबड़ी खेत  के पास में  पहुंच कर आरोपी राजा जाट  जहरीली शराब उतारकर बेचता  हुआ दिखा तथा उक्त‍ घटना स्थल से  प्लास्टिक  की  केनो में  भरी  हाथ  भट्टी की बनी  कच्ची शराब करीब 78 लीटर  शराब निर्माण  में  आने वाला लहान एवं  शराब  निर्माण  में काम आने  वाला उपकरण  होना पाया गया। कैंट पुलिस ने आरोपी राजा जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जिस पर धारा 34(2)आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज था!


मीडिया सेल प्रभारी 
निर्मल कुमार अग्रवाल
एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म