दुष्कर्मीयो को भेजा जेल
शाजापुर - जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दुष्कर्म के आरोपीगण, 1.शांतीलाल पिता बाबूलाल गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी बंजारी, 2. इंदरसिंह पिता मोतीलाल गुर्जर उम्र 26 वर्ष निवासी देवली , 3. अर्जुनसिंह पिता तोलाराम गुर्जर उम्र 25 निवासी मुबारिकपुर चिराटिया, थाना अवंतिपुर बडोदिया को आज दिनांक 14/08/2020 को पुलिस थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से आरोपीगण को जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।
जिला मीडिया प्रभारी
सचिन रायकवार
एडीपीओ शाजापुर
जान से मारने की नियत से हमला करने वाले दो ओर आरोपीयों को भी जेल भेजा
शाजापुर - जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर धीरज कुमार द्वारा आरोपीगण 1. नसरूद्दीन पिता उम्मैद खॉ उम्र 61 वर्ष, 2. ईस्लाम पिता बदरूद्दीन खॉ उम्र 39 वर्ष
निवासीगण नरोला को जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 24/07/2020 को करीब सुबह 10 बजे फरियादी अजय अपने घर के अंदर था। उसके घर के सामने शीतला माता का ओटला है। वहां पर रास्ते व मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी फखरूद्दीन, पप्पू और कल्लू हाथ में फर्सी व तलवार लेकर आये और फरियादी को घर के अंदर से बाहर निकाला और बोले कि रास्तें में पत्थर क्यों डाल रखे है। इस बात को लेकर गलियां दी। गाली देने से मना करने पर आरोपीगण ने उसके साथ मारपीट की। फरियादी चिल्लाया तो विजय, धन्नजय, संजय आये तो आरोपीगण और उनके साथियों ने उनके साथ भी मारपीट की। सभी आरोपीगण ने एकमत होकर हमला किया तथा जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट फरियादी ने थाना शुजालपुर सिटी पर की थी। अनुसंधान के दौरान दिनांक 13/08/2020 को आरोपीगण को गिरफतार कर आज दिनांक 14/08/2020 को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । जहां से उनका जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।
जिला मीडिया प्रभारी
सचिन रायकवार
एडीपीओ शाजापुर