बदरवास पुलिस ने 4 घंटे में किया बड़ी चोरी का पर्दाफास

बदरवास पुलिस ने 4 घंटे में किया बड़ी चोरी का पर्दाफास



बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय व उनकी पुलिस टीम की कार्यवाही

बदरवास-कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले बदरवास थाना क्षेत्र में दिनांक 07.09.2020 को फरियादी अंकुर गर्ग पुत्र आजाद कुमार गर्ग निवासी लक्ष्मीगंज एबी रोड बदरवास द्वारा अपनी दुकान एंव गोदाम रेल्वे स्टेशन रोड के सामने स्थित चौधरी ट्रेडर्स जनरल आईटम की एजेंसी से दिनांक 06.09.2020 एवं (07.09.2020 की दरम्यानी रात में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान एजेंसी की गोदाम के पीछे की शटर का बोल्ट खोलकर शटर उचकाकर दुकान में से अमूल घी,पावर सेल साबून, फेयर एण्ड लवली ,फेश वॉस केश किंग तेल , हेयर केयर तेल नवरत्न पाउडर, इक्लेयर चॉकलेट,डर्मीकूल पाउडर ब्रिटानिया ब्रस्ट, साईनी फ्रेश आदि कीमती करीब 167000 एवं नगदी रेजगारी करीब 3000 रूपये कुल मशरूका लगभग 170000 रू रात्रि मे चुरा कर ले गये फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया, प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व अति पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कोलारस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास उमेश उपाध्याय के नेतृत्व मे टीम गठित की गई गठित टीम 1. द्वारा मुखबिर की सूचना एंव पतारसी के आधार पर घटना के मास्टर माईड आरोपी करन बाथम पुत्र मिश्रीलाल बाथम को गिर) कर मात्र 04 घन्टे के अन्दर नकबजनी का पर्दाफाश करते हुऐ आरोपी 01 करन बाथम पुत्र मिश्रीलाल बाथम उम्र 28 साल निवासी रेल्वे कालोनी बदरवास , 02 विनोद राठौर पुत्र दिमान सिंह राठौर उम्र 24 साल निवासी ग्राम चन्दौरिया , 03 म्यसा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी ग्राम चन्दौरिया, 04 विनोद ऊर्फ रिकू पुत्र बंशीदास बैरागी उम्र 25 साल निवासी ग्राम चन्दौरिया को गिर0 कर चोरी गया मशरूका कुल कीमती 170000 रू का बरामद किया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो क्रमांक एम पी 33 आर 2507 बरामद किया गया है, घटना मे चोरी का मास्टर माइंड दुकान का ही नौकर निकला है। उल्लेखनीय है कि पुलिस की तत्परता से की गई कार्यवाही की बजह से मात्र 04 घंटे में ही नकबजनी का खुलासा हो गया व घटना मे सम्मिलित सभी आरोपी गिर0 हो सके तथा चोरी गया शत प्रतिशत मशरूका बरामद हो सका। उक्त कार्यवाही में बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय एवं उप निरी एस बी शर्मा , उप निरी धर्मेन्द शिवहरे, उप निरी विजय खत्री सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया प्र आर 799 जयनारायण ,प्र आर 518 गिरधारी सिंह ,आर 810 निर्मल ,आर 532 सुरेन्द्र राय आर 643 शैतान सिंह, आर 868 युधिष्ठर सिंह ,आर 846 महेश पटेलिया की सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म