घर से आधी रात्रि से गायब बेटी, प्रेमी पर संदेह का पिता ने कराया मामला दर्ज

 घर से आधी रात्रि से गायब बेटी, प्रेमी पर संदेह का पिता ने कराया मामला दर्ज 

कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेसई सड़़क में गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि को अपने घर से लापता हो गई। जानकारी के अनुसार युवती की आयु 17 साल की किशोरी है। युवती का लापता होना प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संदेही युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि लापता किशोरी के पिता का कहना है। कि युवती अपने घर से रात लगभग 2.30 बजे से उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। पिता को गांव के ही देवेंद्र रावत पर संदेह है। पिता का कहना है। कि देवेंद्र उसी रात से लापता हैं। जिस रात से उनकी बेटी लापता है। संभवतः मेरी बेटी को वही बहला फुसलाकर भगा ले गया हैं। पुलिस ने देवेंद्र रावत के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म